भोपाल। डॉ मोहन यादव आज रात 9 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे एक महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगे।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद प्रदेश में उत्सुकता का माहौल बन गया है। लोग यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर वह कौन सा मुद्दा है, जिस पर मुख्यमंत्री सीधे जनता से चर्चा करेंगे।
इससे पहले देश के नरेंद्र मोदी भी समय-समय पर ‘मन की बात’ और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देशवासियों से संवाद करते रहे हैं। इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से जुड़ने जा रहे हैं, जिसे डिजिटल संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस लाइव संबोधन में प्रदेश से जुड़े किसी बड़े निर्णय, नई योजना या जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पर घोषणा की जा सकती है।
प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर इस लाइव कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री के विचारों को सीधे सुनें।आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: