राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए श्याम रानोलिया

राजगढ़। दैनिक स्वतंत्र इंडिया के संपादक एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्याम रानोलिया को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य के लिए ऑल इंडिया संपादक संघ, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मीडिया क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजहित में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

श्याम रानोलिया वर्तमान में दैनिक स्वतंत्र इंडिया राजगढ़ के संपादक होने के साथ-साथ अखिल भारतीय समाचार पत्र संगठन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस सम्मान से जिले के पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर जिले के पत्रकारों, इष्ट मित्रों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

जिले के पत्रकारों ने कहा कि श्याम रानोलिया का यह सम्मान पूरे राजगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है और यह राजगढ़ के पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send