श्योपुर हाईवे पर मासूम को छोड़ने का रहस्य गहराया, केयरटेकर के बयान से नए सवाल, “बच्ची को रख लो” कहकर गया शख्स कौन? मामले में आया नया मोड़

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में हाईवे पर ढाई साल की मासूम बच्ची को फेंके जाने का मामला अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में भोपाल में रहने वाली बच्ची की केयरटेकर बबीता नाविक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे जांच की दिशा बदल सकती है।

केयरटेकर बबीता का दावा है कि बच्ची का पिता बताने वाला आकाश मोर्य करीब एक महीने पहले उसके घर आया था। उस दौरान उसने बबीता से कहा था कि वह बच्ची को अपने पास रख ले। इस बातचीत के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बच्ची को हाईवे पर छोड़ने के पीछे क्या साजिश थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। वहीं, बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उसकी सेहत पर भी निगरानी रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send