शादी के कार्ड बांटते-बांटते जेल पहुंचा कांग्रेस जिला अध्यक्ष,शोषण के आरोप में गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को उनकी शादी से ठीक पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनकी शादी 7 मई 2026 को तय थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।
जानकारी के अनुसार, रवि चंद्रवंशी खुद रिश्तेदारों और परिचितों के बीच शादी के कार्ड बांट रहे थे। इसी दौरान एक युवती ने उनके खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पूरा मामला अचानक बदल गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नेता ने उसे शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक शारीरिक और मानसिक रूप से शोषित किया। युवती का कहना है कि जब भी उसने शादी की बात उठाई, आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसे पता चला कि नेता किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
इस घटना के बाद जहां एक ओर शादी वाले घर में खुशियों का माहौल अचानक तनाव और चिंता में बदल गया, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जबकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
7 मई को निकलने वाली बारात अब अधर में लटक गई है और परिवार के सामने बड़ी सामाजिक और मानसिक चुनौती खड़ी हो गई है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send