उफनते पानी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल: ब्यावरा

पगारी बंगला (ब्यावरा)।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पगारी से एक हृदयविदारक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे उफनते पानी के बीच जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बरसात के कारण कच्चा रास्ता पानी में डूब गया है, जिससे बच्चों को बहते पानी को पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पगारी के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या पुल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन मासूम छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को विवश हैं। वीडियो में बच्चे डरते-सहमते एक-दूसरे का सहारा लेकर पानी पार करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर किसी भी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। कई बार प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सुरक्षित मार्ग या पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send