सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा कायम: डीजीपी कैलाश मकवाणा।

भोपाल में 41वां वरिष्ठ सदस्य व मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित
भोपाल, 26 अप्रैल 2026 | रिपोर्ट
भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में मध्यप्रदेश पुलिस राज्य सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों के संगठन द्वारा 41वां वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान डीजीपी मकवाणा ने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद भी कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा का भाव हमेशा जीवित रहता है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को विभाग की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग पेंशनर्स के लिए बेहतर समन्वय, समस्याओं के त्वरित निराकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुनः रोजगार व परामर्श से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। साथ ही बैंकिंग, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस वेलफेयर विभाग की प्राथमिकता है, जिसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, छात्रवृत्ति और आकस्मिक सहायता जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। विभाग में ई-गवर्नेंस, eHRMS और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली को भी सशक्त किया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि डायल-112 सेवा को आधुनिक तकनीक से मजबूत किया गया है, वहीं साइबर अपराधों से निपटने के लिए ई-एफआईआर व्यवस्था लागू की गई है। “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान को भी जन-जागरूकता में सफल बताया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया और पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस परिवार उपस्थित रहे।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send