इटारसी, रानी कमलापति, भोपाल और बीना स्टेशनों पर मिलेगा अतिरिक्त लाभ, यात्रियों को मिलेगा सीधा कनेक्शन
ग्रीष्मकालीन यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने दो महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से मध्य प्रदेश के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई 2026 तक (गोरखपुर से 17 मई से 17 जुलाई तक) कुल 62 फेरों के साथ चलेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर ठहराव लेकर यात्रियों को सुविधा देगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।
दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–हडपसर के बीच प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई 2026 तक (गोरखपुर से 16 मई से 16 जुलाई तक) 62 फेरों के साथ संचालित होगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को उत्तर भारत और महाराष्ट्र के बीच सीधा संपर्क मिलेगा। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारणी और अन्य आवश्यक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें।
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: