मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित अडाणी पावर प्लांट में शनिवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक मजदूर की मौत के बाद साथी मजदूर भड़क गए। जानकारी के अनुसार माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित प्लांट में काम कर रहे मजदूर की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने विरोध जताते हुए प्लांट परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कंपनी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की गई। हालात बिगड़ते देख कुछ जगहों पर आग भी लगा दी गई, जिससे दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने मजदूरों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्लांट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मजदूर की मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
संवाददाता – रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...

कोई टिप्पणी नहीं: