मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर के सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को V.C के माध्यम से किया संबोधित

 Mohan Yadav ने शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव-दम्पतियों को विवाह की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों और समुदायों के नव-दम्पति विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठन के लोग भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से नव-दम्पतियों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ उन्हें सुखी और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएँ भी दी

संवाददाता – रुचिका धोटे, भोपाल


आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send