ठेकेदार के घर घुसे 5 नकली अधिकारी, जांच के बहाने बनाया बंधक और ले गए लाखों का सोना

 मध्यप्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को फिल्म Special 26 की तर्ज पर डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कुछ बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक ठेकेदार के घर में घुस गए और जांच के बहाने आधा किलो सोना लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना धार शहर के ब्राह्मण मोहल्ले की है। शुक्रवार को एक कार में सवार होकर करीब पांच बदमाश ठेकेदार के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताते हुए घर में ब्लैकमनी की जांच करने की बात कही। अधिकारियों के रूप में आए बदमाशों ने घर में तलाशी लेने का नाटक किया और परिवार को अपने प्रभाव में ले लिया।


कुछ ही देर बाद बदमाशों ने ठेकेदार और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखे करीब 50 तोला यानी लगभग आधा किलो सोना और अन्य कीमती सामान समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद ठेकेदार ने किसी तरह खुद को मुक्त कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया है और जल्द ही उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं

संवाददाता – रुचिका धोटे, भोपाल


आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send