पेपर लीक विवाद के बाद NEET UG 2026 परीक्षा निरस्तदेशभर में हड़कंप, CBI जांच के आदेश; लाखों छात्रों की बढ़ी चिंता
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पेपर लीक की आशंका के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। इस फैसले से देशभर के करीब 23 लाख छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर कथित प्रश्नपत्र वायरल होने और कुछ राज्यों में परीक्षा केंद्रों से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्रालय ने मामले की प्राथमिक जांच कराई। शुरुआती जांच में गड़बड़ी की आशंका मिलने पर परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक CBI अब पेपर लीक नेटवर्क, परीक्षा केंद्रों की भूमिका और इसमें शामिल लोगों की जांच करेगी। कई राज्यों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।
इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने महीनों मेहनत की थी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सरकार ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा कराने का भरोसा दिलाया है।
संवाददाता : रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: