मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्टभोपाल समेत प्रदेशभर में बढ़ा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन के समय घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रतलाम, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन और ग्वालियर सहित कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। भोपाल में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। 
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 

संवाददाता : रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send