राजगढ़ के पचोर पेट्रोल पंप में भीषण आग, 11 लोग झुलसेपेट्रोल टैंकर ने पकड़ी आग, धमाकों से दहला इलाका, कई वाहन जलकर खाक
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे में रविवार रात एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 11 लोग झुलस गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि पेट्रोल से भरे एक टैंकर ने भी आग पकड़ ली, जिसके बाद इलाके में लगातार धमाके सुनाई दिए। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसा पचोर के व्यस्त बाजार क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक वाहन में पेट्रोल भरते समय अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे पंप परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग पास खड़े पेट्रोल टैंकर तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। कई मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को पचोर और राजगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पेट्रोल रिसाव या तकनीकी गड़बड़ी को हादसे की वजह माना जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए खाली कराया गया।
संवाददाता : रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: