भोपाल में भव्य होली स्नेह मिलन समारोह, चंदन तिलक और पुष्प वर्षा से पत्रकारों ने मनाया अनूठा उत्सव।


भोपाल। रंगों के पर्व होली के अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब में शनिवार को भव्य और गरिमामय होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारों, जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस समारोह की विशेषता यह रही कि पारंपरिक रंग-गुलाल का उपयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम में सभी पत्रकारों और अतिथियों को एक-एक कर सम्मानपूर्वक मंच पर सोफे पर बैठाया गया, जहां उनके माथे पर बाबा महाकाल के पवित्र चंदन का तिलक लगाया गया, गले में केसरिया अपर्णा पहनाई गई और रंग-गुलाल की जगह गुलाब की गुलाबी पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अनूठे और सादगीपूर्ण आयोजन ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी तथा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना सहित प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के पदाधिकारी, बीएसपीएस के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता, JUMP के संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, भोपाल के अनेक पत्रकार तथा जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मालवा अंचल की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। अतिथियों के लिए मालवा के स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई तथा मालवा के पारंपरिक गीत-संगीत के साथ सभी ने होली स्नेह मिलन का आनंद लिया। पूरा वातावरण उत्साह, अपनत्व और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा।
आयोजकों ने बताया कि यह होली स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और आत्मीयता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस वर्ष इस आयोजन ने अपने 25 वर्ष पूर्ण कर एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की है, जिसे पत्रकार समुदाय ने मिलकर उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों और अतिथियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send