भोपाल में स्व. हेमंत सिंह राजपूत की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

भोपाल। स्वर्गीय हेमंत सिंह राजपूत (डंपी भैया) की जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में शनिवार को अयोध्या बायपास रोड स्थित मिनाल गेट नंबर-2  भवानी शंकर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान लगभग 20 से अधिक सदस्यों द्वारा रक्तदान किया जा चुका था, जबकि अन्य सदस्य भी लगातार शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंच रहे थे।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। इसी उद्देश्य से समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन डंपी भैया जन कल्याण समिति एवं संबंधित प्रिय मित्रगणों का सहयोग भी रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है और देर शाम तक रक्तदान का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send