मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे LPG सिलेंडर संकट के बीच अब लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और गैस कंपनियों के प्रयासों के बाद कई स्थानों पर एजेंसियां फिर से सामान्य रूप से काम करने लगी हैं।
ग्वालियर में उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए छुट्टी के दिन भी गैस एजेंसियों को खोला गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सके। वहीं हरदा जिले में सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में गैस की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए व्यवस्था बनाई जाए।
प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में सप्लाई और बेहतर होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में LPG सिलेंडर की कमी पूरी तरह समाप्त हो सकती है।
संवाददाता – रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...

कोई टिप्पणी नहीं: