मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम के मिजाज में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वर्तमान में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके चलते 18 और 19 मार्च के आसपास प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान भी जताया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव अस्थायी हो सकता है, लेकिन इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
संवाददाता – रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं: