राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेन के आगे कूदी छात्रा, शरीर के तीन टुकड़े


 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस हादसे में छात्रा का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात भोपाल बायपास के पास कचनारिया आईटीआई के सामने रेलवे ट्रैक पर हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन किन कारणों से उसने यह कदम उठाया, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का सिर घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर मिला, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और छात्रा के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई।

संवाददाता: रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send