BJP प्रदेश अध्यक्ष की बेटी की हार्ट अटैक से मौत: सुबह फिजियोथेरेपी कराई थी, दोपहर में चली गई जान; लंबे समय से बीमार थीं
जानकारी के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल ने गुरुवार सुबह फिजियोथेरेपी कराई थी और उस समय उनकी तबीयत सामान्य बताई जा रही थी। लेकिन दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुरभि खंडेलवाल के निधन की जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता खंडेलवाल परिवार के घर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सुरभि खंडेलवाल के असमय निधन से परिवार और करीबियों में गहरा दुख है। क्षेत्र के लोग भी इस खबर से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: