भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, ओमान की नौसेना ने 20 क्रू मेंबर का रेस्क्यू किया, 3 अभी भी लापता
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़ा समुद्री हमला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाईलैंड का एक कार्गो जहाज भारत की ओर आ रहा था, तभी ओमान के पास होर्मुज स्ट्रेट में उस पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया, जिससे जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और समुद्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के मुताबिक यह हमला ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में पहले से ही अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही होती है। ऐसे में इस तरह की घटना से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल ओमान की नौसेना और अन्य एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं और लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जहाज को हुए नुकसान और हमले की असली वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: