क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन; नोएडा से अलीगढ़ पहुंचा शव, मंगेतर प्रिया सरोज 3 दिन से अस्पताल में साथ थीं
अलीगढ़। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खांचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और लंबे समय से चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।
शुक्रवार सुबह निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर नोएडा से अलीगढ़ लाया गया। परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अंतिम दर्शन कराए गए। घर पर शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में रिश्तेदार व समर्थक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज पिछले तीन दिनों से अस्पताल में उनके साथ मौजूद थीं और परिवार को संभाल रही थीं। कठिन समय में उन्होंने परिवार का पूरा साथ दिया। रिंकू सिंह भी लगातार पिता की तबीयत पर नजर बनाए हुए थे और इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे।
खांचंद सिंह के निधन की खबर से खेल जगत और क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्रिकेट प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है। परिवार ने लोगों से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ करें।
https://youtu.be/yKlqchUyNL4?si=5zHynVi-3K_wM0CJ
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...


कोई टिप्पणी नहीं: