ब्यावरा (राजगढ़)। नगर के महाराणा प्रताप चौराहा, राजगढ़ बायपास रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 136वीं प्रतिमा का भव्य अनावरण गुरुवार, 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे होगा। यह कार्यक्रम श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ब्यावरा तथा समस्त राजपूत समाज द्वारा वीरता, स्वाभिमान और इतिहास को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
देश में राजपूत गौरव और समाजिक एकता के लिए कार्यरत श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह बरखेड़ी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में समाज की गौरवशाली परंपराओं और महाराणा प्रताप के शौर्य का स्मरण होगा।
> “यह आयोजन युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ेगा और समाज में स्वाभिमान की नई चेतना जगाएगा।” — जितेंद्र सिंह बरखेड़ी
समारोह में उपस्थित रहेंगे ये प्रमुख अतिथि
योगेंद्र सिंह कटार – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना
ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान – प्रदेश अध्यक्ष
महाराज प्रियव्रत सिंह खींची – पूर्व कैबिनेट मंत्री
कुंवर जयवर्धन सिंह राघोगढ़ – पूर्व मंत्री
महाराज राज्यवर्धन सिंह – पूर्व विधायक, नरसिंहगढ़
नारायण सिंह पवार – राज्य मंत्री, म.प्र. शासन
राजपाल सिंह सिसोदिया – प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
रामचंद्र दागी – पूर्व विधायक, ब्यावरा
चंद्र सिंह सोंधिया – जिला पंचायत अध्यक्ष
पवन कुशवाहा – नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, ब्यावरा
समारोह में दीप प्रज्वलन, प्रतिमा अनावरण,प्रतिमा माल्यार्पण, साथ ही समाज के इतिहास, संस्कृति एवं गौरव से जुड़े वक्तव्य होंगे। महाराणा प्रताप के शौर्य व बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी।
इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संभाग प्रभारी बलराम सिंह उमठ, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अरनिया, ने बताया कि सर्व हिन्दू संगठन एवं राजपूत समाज, ब्यावरा-राजगढ़ ने क्षेत्र के समाजजनों, युवाओं और संगठनों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप की गौरव गाथा स्मरण करेंगे और राजपूत गौरव के इस संगम को सफल बनाएं।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, व्यावरा (म.प्र.)
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: