किसान कांग्रेस का घेराव , सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन।

भोपाल, 18 सितम्बर 2025।
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस ने आज कोलार स्थित एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र मीणा के नेतृत्व में बैरागढ़ चीचली से कोलार तहसील तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खाद वितरण प्रणाली और भंडारण व्यवस्था में भारी गड़बड़ी है। सरकारी गोदाम और सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि निजी विक्रेताओं के पास ब्लैक में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है। खाद की कमी और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, लेकिन मुआवजा अब तक नहीं मिला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी समय पर किसानों को नहीं दी जा रही।

उन्होंने आगे कहा कि शहरी क्षेत्र के किसानों को गोदाम निर्माण और अन्य योजनाओं पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता। पाइप, स्प्रिंकलर सेट, कृषि उपकरणों पर मिलने वाला अनुदान समय पर उपलब्ध नहीं होता, जिसके कारण किसान महंगे दामों पर खुले बाजार से खरीदने को मजबूर हैं।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र मीणा ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर किसानों और आम उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रहे हैं। अत्यधिक बिजली बिल वसूले जा रहे हैं। किसान कांग्रेस की मांग है कि तुरंत स्मार्ट मीटर हटाए जाएं।

किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र रूप लेगा और किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और अनोखी मानसिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी राजकुमार सिंह, मनजीत मारन, नितिन राजोरिया, रामराज तिवारी, गायत्री शर्मा, हीरालाल गुर्जर, रामशरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, किसान और आम नागरिक उपस्थित रहे।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send