किसानों की सोयाबीन फसल को भारी नुकसान : रामजगदीश

नरसिंहगढ़, 25 अगस्त।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी ने आज संगठन पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार तेज बारिश और झज्ज अति दृष्टि (अत्यधिक वर्षा व कीट प्रकोप) के कारण किसानों की सोयाबीन फसल को भारी नुकसान हुआ है।

इस मौके पर संगठन मंत्री केसर सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक एवं समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दांगी, रघु बन्ना बुखारी, सरपंच कन्हैया लाल खानपुरा, बद्रीलाल, संगठन मंत्री नरसिंहगढ़ ब्लॉक राजेश मंडल अध्यक्ष, पूर्व सरपंच पहलाद परसोलिया, घीसालाल पटेल, रामेश्वर पगारा, सत्यनारायण, छबिलाल, बापूलाल कारपेंटर समेत अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने ग्राम बारवा, बरखेड़ी, खाखरा, बाजपुर, अतरौलिया, बागरी, दुर्ला, तलोडी, पगरी, पगारा, मोई, चनबड, ताजपुर, खानपुरा, गया खेड़ी, दौलतपुरा, भैंसाना, मोर्चा खेड़ी, खजुरिया, जरखेड़ा, खेड़ी सुंदर हैंड सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं और फसल का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार से तत्काल फसल सर्वे करवाने और बीमा राशि किसानों के खातों में डालने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों को राहत राशि नहीं दी गई तो भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति किसान-मजदूरों के हित में धरना-प्रदर्शन करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने एक स्वर में नारा दिया — “जय जवान, जय किसान”।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send