मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड उपलब्धि पर बधाईमंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान

भोपाल,  मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस सौजन्य भेंट के दौरान मंत्री राजपूत ने प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गेहूं खरीदी अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ है। किसानों को समय पर पंजीयन, उपज विक्रय और भुगतान की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष प्रदेश ने गेहूं उपार्जन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर पारदर्शी और सुगम खरीदी व्यवस्था लागू की गई, जिससे बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सीधे उपार्जन केंद्रों पर बेची। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिला और राज्य के खाद्यान्न भंडारण को भी मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के किसानों, उपार्जन केंद्रों के कर्मचारियों तथा संबंधित विभागों को देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रभावी व्यवस्थाओं के माध्यम से किसानों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं उपार्जन को कृषि क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि मध्य प्रदेश की पहचान देश के अग्रणी कृषि राज्यों में और अधिक मजबूत होगी।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send