भोपाल के भारत भवन में ‘सदानीरा समागम’ आज से, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन जल गंगा संवर्धन अभियान को मिलेगा नया विस्तार, जल संरक्षण पर जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ
भोपाल। राजधानी भोपाल के भारत भवन में बुधवार से राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं वैचारिक आयोजन ‘सदानीरा समागम’ का शुभारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
समागम में देशभर से जल विशेषज्ञ, पर्यावरणविद, शिक्षाविद, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्कृति से जुड़े लोग शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय परंपराओं में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विचारों को समाज तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में नदियों के संरक्षण, जल संकट के समाधान, पारंपरिकजल संरचनाओं और भारतीय संस्कृति में जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से समाज में जल बचाने के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी और आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ेगी। आयोजन को लेकर भारत भवन परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
संवाददाता – रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
कोई टिप्पणी नहीं: