भीषण गर्मी से तप रहा मध्य प्रदेश, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, 28 मई से मौसम बदलेगा मिजाज, प्रदेश में तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

भोपाल। नौतपा के तीसरे दिन भी मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में बना हुआ है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और लू के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 से अधिक शहरों में हीटवेव और लू का अलर्ट जारी किया है। 
भोपाल में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा और पन्ना जैसे जिलों में पारा 46 से 47 डिग्री के करीब पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम दिखाई दी। 
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के असर से कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक मौसम बदल सकता है। 
लगातार बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send