भोपाल के 7 गांवों में बाघ की हलचल से खौफ10 दिनों में 5 पशुओं का शिकार, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

भोपाल के बैरसिया रोड से जुड़े ग्रामीण इलाकों में इन दिनों टाइगर की लगातार मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आसपास के करीब 7 गांवों में बीते कई दिनों से बाघ के आने-जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों के भीतर टाइगर ने 5 गाय और भैंसों का शिकार किया है, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों के मुताबिक देर रात खेतों और गांव के आसपास टाइगर की आवाजाही देखी जा रही है। कई लोगों ने रात के समय सड़क और खेतों के रास्ते बदल दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब 5 से 6 किलोमीटर लंबा दूसरा रास्ता अपनाकर आने-जाने को मजबूर हैं ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके।
वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने गांवों में मुनादी कर लोगों को रात में अकेले बाहर न निकलने और जंगल की तरफ जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पशुओं को खुले में न बांधने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा टाइगर की लोकेशन ट्रैक करने के लिए कैमरे और गश्ती दल भी लगाए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।

गांवों में बढ़ी दहशत, प्रशासन अलर्ट
वन विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह, रात में अकेले न निकलने की अपील
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टाइगर सामान्य रूप से जंगल क्षेत्र में ही रहता है, लेकिन भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर आ सकता है। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संवाददाता: रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send