दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, गुलदस्ता रखकर फरार हुआ चालक, विधानसभा परिसर में हड़कंप


 राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक देखने को मिली। एक अज्ञात कार चालक ने VIP गेट नंबर 2 पर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए जबरन परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में आई और बिना रुके बैरियर को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस दौरान सुरक्षा में तैनात कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि चालक ने कुछ देर के लिए गाड़ी रोकी, अंदर एक गुलदस्ता रखा और फिर मौके से कार लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि चालक का मकसद क्या था और वह इतनी आसानी से VIP गेट तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send