मुर्शिदाबाद में वोटिंग से पहले बम धमाका, कई लोग घायल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, EVM खराबी की शिकायतें
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हमला राजनीतिक तनाव से जुड़ा हो सकता है। इस दौरान हुमायूं कबीर के समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबर सामने आई है, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।
वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर EVM मशीनों में खराबी की शिकायतें भी सामने आई हैं, खासकर मालदा जिले में। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन समस्याओं को जल्द ठीक करने का दावा किया है।
सुबह 9 बजे तक बंगाल में लगभग 19% और तमिलनाडु में करीब 18% मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

कोई टिप्पणी नहीं: