कटारा हिल्स में फायरिंग से हड़कंप, शोर-शराबे से नाराज़ छात्र ने की तीन राउंड फायरिंग


 भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बीबीए छात्र ने बीटेक के दो छात्रों पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था और इस दौरान वहां तेज शोर-शराबा हो रहा था।

बताया जा रहा है कि शोर-शराबे को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। उसने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। घायलों की पहचान अंशु पाटिल और वासु गुप्ता के रूप में हुई है। अंशु को पेट में गोली लगी, जबकि वासु के कंधे पर गोली लगी है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और घायल छात्र एक-दूसरे को जानते थे और पार्टी के दौरान ही विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send