आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री Narendra Modi

 नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से संबोधन के विषय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह भाषण महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर केंद्रित हो सकता है।

हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोकसभा में महिला आरक्षण कानून से जुड़े संशोधन बिलों पर अपनी बात रखी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वे देश को इस मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दे सकते हैं, साथ ही सरकार की आगे की रणनीति भी साझा कर सकते हैं।

यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब महिला आरक्षण का मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की नजरें इस भाषण पर टिकी हुई हैं। अगर इस दौरान कोई बड़ा फैसला या घोषणा होती है, तो इसका व्यापक राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही संबोधन के वास्तविक विषय की पूरी पुष्टि हो पाएगी, लेकिन फिलहाल इसको लेकर उत्सुकता चरम पर है।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send