अनूपपुर में 4 मंजिला लॉज गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका, कोतमा बस स्टैंड के पास हादसा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित एक 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिससे कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लॉज के गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और राहत कार्य शुरू किया। हादसे की वजह से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका है कि इमारत कमजोर या जर्जर हालत में थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं: