उज्जैन में दर्दनाक हादसा: मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, एक युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा: बस में आग लगाई, चक्काजाम; 3 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गरठ रोड पर एक मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने पहले बस में तोड़फोड़ की और बाद में उसमें आग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...

कोई टिप्पणी नहीं: