भोपाल में सरेराह चाकूबाजी: 12 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में सरेराह चाकूबाजी और रंगदारी का मामला सामने आया है, जहां बी.टेक छात्र समेत युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 अप्रैल 2026 की रात जीत होम्स कॉलोनी गेट के पास हुई। फरियादी दिव्यांश आर्या अपने साथियों के साथ खड़ा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश यादव और यश रघुवंशी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धारदार छुरी से हमला कर दिया। हमले में धीरज वर्मा, अभिनव राय सहित अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली है।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर, डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के नेतृत्व में लगातार बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में उनि. सुदील देशमुख, सुजीत पटेल, अमित व्यास, बृजेश सिंह, रूपेश सिंह जादौन, अतुल सिंह, राजेन्द्र साहू, राहुल जाट और पुष्पेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि शहर में गुंडागर्दी और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send