ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई। यह हादसा लगभग रात 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ, जब ICU में गंभीर हालत में कई मरीजों का इलाज चल रहा था।
आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और आग के कारण मरीजों को तुरंत बाहर निकालना मुश्किल हो गया। बताया गया कि ICU में करीब 20 से अधिक मरीज भर्ती थे, जिनमें से कई वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। बचाव के दौरान करीब 11 अस्पताल कर्मचारी भी झुलस गए।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
घटना की सूचना मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
संवाददाता: रुचिका धोटे
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं: