भोपाल की जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक ईमेल के माध्यम से मिली, जिसमें परिसर में बम लगाए जाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे कैंपस को एहतियातन खाली करा लिया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जबकि टीम ने यूनिवर्सिटी के हर कोने की गहन तलाशी ली। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से जांच जारी रखी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल किसने भेजा और इसका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे शरारत या अफवाह फैलाने की कोशिश भी माना जा रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

संवाददाता: रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send