Big Breaking मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, 12:15 बजे ब्लास्ट का दावा।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल। शहर के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया है कि कॉलेज परिसर में साइनाइड गैस युक्त IED लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे।
सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। एहतियातन छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर जांच में जुटे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send