एमपी में सिलेंडर बुकिंग ठप, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, ऑनलाइन सर्वर बंद होने से बढ़ी परेशानी, 7–8 दिन तक पहुंची गैस की वेटिंग
मध्यप्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली ठप हो गई है, जिससे उपभोक्ता समय पर बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।
सर्वर डाउन होने के कारण गैस की डिलीवरी भी प्रभावित हुई है और कई जगहों पर वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर इंडक्शन और डीजल भट्ठियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिनकी कीमतें भी बढ़ गई हैं। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण घर में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही है। समस्या ठीक होते ही सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
संवाददाता: रुचिका धोटे,भोपाल
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...

कोई टिप्पणी नहीं: