11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा: भोपाल में 918, इंदौर में 941 रुपए में मिलेगा; जानिए, आपके शहर में कितनी कीमत?
भोपाल। मध्यप्रदेश में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। करीब 11 महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद अब भोपाल में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 918 रुपए में मिलेगा, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 941 रुपए हो गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर प्रभावित होगा।
केंद्र सरकार की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका असर आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलेगा। राजधानी भोपाल में 918 रुपए, जबकि इंदौर में 941 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा अन्य शहरों में भी नई दरों के अनुसार ही गैस एजेंसियां सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी।
गौरतलब है कि पिछले लगभग 11 महीनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे, लेकिन अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस महंगी होने से आम परिवारों के मासिक खर्च पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
आपको यह भी पसंद आ सकता है
Loading...
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं: