होली पर MP में मावठा गिरेगा!: नए सिस्टम का दिखेगा असर; चक्रवात-ट्रफ की वजह से बादल छाए


भोपाल | मध्यप्रदेश में होली के आसपास मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मावठा यानी हल्की बारिश और कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रदेश के मौसम पर असर डालेगा। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण बनने से बादल छाने और मौसम में बदलाव की स्थिति बनेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्वालियर-चंबल संभाग, मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। होली के दिन कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। किसानों के लिए यह मावठा गेहूं, चना और मसूर जैसी रबी फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, हालांकि तेज आंधी की स्थिति में फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

 मौसम विभाग ने लोगों को होली के त्योहार पर सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर कार्यक्रम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला-बदला रह सकता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send