उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सेंगर को जमानत,युवक कांग्रेस ने किया पुतला दहन

भोपाल।
उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता के आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
प्रदर्शन के दौरान प्रिंस सिंह ने आरोप लगाया कि कुलदीप सेंगर को भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस के संरक्षण के चलते जमानत मिली है, जबकि पीड़िता और उसका परिवार आज भी न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जब पीड़िता का परिवार न्याय की मांग करता है, तो उन्हें सड़कों पर घसीटा जाता है, वहीं दुष्कर्म के आरोपी खुलेआम घूमते नजर आते हैं।
प्रिंस सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। चुनाव के समय सरकार को ‘लाड़ली बहन’ याद आती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह उदासीन हो जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां बहन-बेटियां दिन के 12 बजे भी घर से निकलने में डर महसूस करती हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की मानसिकता पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि उन्नाव पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला उपाध्यक्ष विचार विभाग अखिलेश यादव, किशन सिंह सहित युवा कांग्रेस ग्रामीण के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send