राव राजपूत सभा बूंदी के वार्षिक चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

बूंदी। बीबनवा रोड स्थित शक्ति भवन सभाभवन में राजस्थान राव राजपूत सभा बूंदी का वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव प्रक्रिया में देवी सिंह सेनानी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं खान सिंह बीबनवा उपाध्यक्ष, रघुवीर सिंह बीबनवा कोषाध्यक्ष, चैन सिंह जरखोदा महामंत्री, नगराज सिंह मंत्री, धर्मेंद्र सिंह राजोरा संगठन मंत्री तथा अरविंद सिंह मरडिया को प्रचार मंत्री चुना गया।
युवा कार्यकारिणी में राम प्रताप सिंह बीबनवा को युवा अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ में पूजा कंवर बालापुरा को महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज बंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला कलेक्टर अमर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन नरेंद्र सिंह मरडिया द्वारा किया गया। अधिवेशन में वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण रघुवीर सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभावान बना-बाईसा का सम्मान भी किया गया। आगामी कार्यक्रमों में सामूहिक विवाह एवं बना-बाईसा परिचय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह जरखोदा ने समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send