देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मौतों का आंकड़ा बढ़ा, टोंककलां हादसे के बाद मचा हड़कंप, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककलां क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में अब तक कई मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की दीवारें और छतें उड़ गईं। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घायलों को देवास और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। 
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है। 

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send