मुख्यमंत्री मोहन यादव की हाईलेवल बैठक आज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज मंत्रालय में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हाईलेवल बैठक कर रहे हैं। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर करीब तीन घंटे तक चलेगी। बैठक में कई मंत्री, प्रमुख सचिव और विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। 
जानकारी के अनुसार बैठक में 25 विभागों से जुड़े 45 अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता सूची में पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, सिंचाई, निवेश, आईटी सेक्टर, धार्मिक पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषय शामिल हैं। 
बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही नर्मदा समग्र मिशन, राम वन पथ गमन परियोजना और उज्जैन महाकाल मॉडल को अन्य मंदिरों में लागू करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। 
सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने की योजना पर भी विचार कर रही है। वहीं किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था, बिजली सब्सिडी और मंडी शुल्क में राहत जैसे प्रस्तावों पर मंथन हो सकता है। 

बैठक में भोपाल आईटी नॉलेज सिटी, AI और डेटा सेंटर निवेश, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2027 तथा नए एयरपोर्ट विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा मंत्रालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था और अग्निवीरों को आरक्षण से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं। 

संवाददाता : रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send