आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फांसी लगाकर मौत को गले लगाया, जांच शुरू

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भोपाल सेंट्रल जेल में एक बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी जेल परिसर में मृत पाया गया।

बताया जा रहा है कि बंदी ने जेल परिसर में बनी गोशाला के पास रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल इस घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं और यह जांच का विषय बना हुआ है कि बंदी को इस तरह का कदम उठाने का मौका कैसे मिला।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send