भोपाल में ड्रेस कोड विवाद पर हंगामा, लैसकार्ट शोरूम का घेराव, तिलक-कलावा विवाद गरमाया: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कर्मचारियों को पहनाए धार्मिक प्रतीक

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यू मार्केट क्षेत्र स्थित लैसकार्ट (Lenskart) शोरूम पर ड्रेस कोड को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, शोरूम में कर्मचारियों को तिलक और कलावा पहनने से रोके जाने के आरोप के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सनातन परंपराओं का अपमान है और किसी भी कर्मचारी को अपने धार्मिक प्रतीकों को धारण करने से नहीं रोका जाना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शोरूम के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने शोरूम के अंदर जाकर कुछ कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा पहनाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ती गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

फिलहाल मामला शांत है, लेकिन यह घटना धार्मिक स्वतंत्रता और कॉर्पोरेट ड्रेस कोड के बीच संतुलन को लेकर एक नई बहस खड़ी कर रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send