भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर चोरी, स्टोर रूम से 5 शील्ड और ट्रॉफियां गायब,


भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर चोरी की घटना सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अज्ञात चोरों ने बंगले के बाहर बने स्टोर रूम में सेंध लगाकर वहां रखी 5 शील्ड, ट्रॉफियां और अन्य मोमेंटो पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सम्मान चिन्हों को निशाना बनाया। अगले दिन जब स्टाफ की नजर स्टोर रूम पर पड़ी तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले जल्द ही पकड़ में होंगे।

गौरतलब है कि मंत्री के बंगले जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में चोरी की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

 संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send