Sonia Gandhi 2 दिन से अस्पताल में भर्ती, संक्रमण के कारण इलाज जारी


 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन Sonia Gandhi पिछले दो दिनों से दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें पेट संबंधी समस्या और यूरिनरी इन्फेक्शन के कारण मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

इस दौरान उनके बेटे और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi लगातार अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां की सेहत को लेकर काफी चिंतित थे और पूरी रात अस्पताल में ही सोफे पर बिताई। राहुल गांधी ने कहा कि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और उनकी हालत अब पहले से स्थिर बताई जा रही है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी समय-समय पर अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं।

इसी बीच राहुल गांधी ने केरल में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत वर्चुअली की और जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अपनी मां के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह समय चिंताजनक है, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पार्टी की ओर से भी लगातार स्वास्थ्य अपडेट दिए जा रहे।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल


आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send