“मित्र देशों के जहाज सुरक्षित रहेंगे” – ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका के F-18 फाइटर जेट गिराने का दावा


तेहरान, मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि भारत जैसे मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

ईरान के इस फैसले को अंतरराष्ट्रीय व्यापार, खासकर तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल परिवहन होता है।

ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका किसी मित्र देश के जहाजों को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं है और वे सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करेंगे।

इस बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है। हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है।

संवाददाता रुचिका धोटे, भोपाल

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.
RRDdailynews Logo
RRD Daily News Usually replies within an hour
Hello, how can we help you? ...
Send